फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टीएचडीसी का स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता संकल्प के साथ हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी की ओर से शुरू किया गया स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छता संकल्प के साथ संपन्न हो गया है। स्वच्छता अभियान के तहत अलकनंदापुरम के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। परियोजना प्रमुख आरएन सिंह ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। परियोजना कार्यालय परिसर, संजीवनी परिसर, आवासीय कालोनी, संपर्क मार्ग, मुख्य सड़क, सार्वजनिक शौचालय और नालियों की साफ-सफाई की गई। साथ ही कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव भी किया गया। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक अजय वर्मा, अपर महाप्रबंधक केपी सिंह, जेएस बिष्ट, एसबी प्रसाद, उप प्रबंधक यदुवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिकारी दौलत सिंह मखलौगा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें