फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली पुलिस ने हरिद्वार से दो स्कूली किशोरों को सकुशल बरामद किया

Sat, 02 May 2026 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। थराली पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत घर छोड़कर गए दो स्कूली किशारों को हरिद्वार से सकुशल ढूंढ निकाला व शनिवार को उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि चौंडा गांव के 14 वर्षीय दो किशोर 23 अप्रैल को स्कूल गए थे पर घर नहीं लौटे। उनके पिता ने 24 अप्रैल को थराली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बच्चों के दोस्तों ने बताया कि वे स्कूल से नाम कटने और माता-पिता द्वारा घर न लौटने की बात कह रहे थे। पुलिस टीम ने 150 सीसीटीवी कैमरों और कई होटलों की जांच की। सर्विलांस टीम की मदद से आठ दिन बाद एक मई को उन्हें हरिद्वार के भूपतवाला स्थित एक ढाबे से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के निर्देश पर ग्वालदम और नारायणबगड़ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। बच्चों को वापस पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें