फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली : 60 हजार की आबादी मगर एक अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं

Sun, 10 May 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
100 से 150 किमी दूर जाकर कराने पर रहे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापना के बीस वर्ष बाद भी अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंडों के 60 हजार से अधिक लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर बागेश्वर, कर्णप्रयाग, श्रीनगर या अल्मोड़ा जाना पड़ता है। सीएम की घोषणा पर भी यहां अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन

सीएचसी थराली वर्ष 2006 में शुरू हुआ बा लेकिन आज भी यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। दो वर्ष पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चेपड़ों शौर्य महोत्सव में सीएचसी थराली को उप जिला चिकित्सालय बनाने और अल्ट्रासाउंड सुविधा देने की घोषणा की थी लेकिन अभी यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई है। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत सहित विनोद रावत, गंगा सिंह, कमलेश देवराड़ी और मनोज चंदोला ने कहा कि आज भी पिंडर घाटी में बीमार बुजुर्ग, गर्भवती को अल्ट्रासाउंड करने के लिए 100 से 150 किमी दूर जाना पड़ता है। वहीं चमोली के मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सीएचसी थराली के लिए रेडियोलॉजिस्ट पद सृजन का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही खनन न्यास के तहत अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें