फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिले में 1400 से अधिक निरक्षरों को किया साक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थ गांव योजना के प्रथम चरण में चमोली जिले में 1400 से अधिक निरक्षरों को साक्षर किया गया है। जो छूट गए हैं उन्हें द्वितीय चरण के तहत साक्षर किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से चमोली में समर्थ गांव योजना शुरू की गई है। योजना के द्वितीय चरण के संचालन को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने प्रथम चरण के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि जाे निरक्षर लोग रह गए हैं उन्हें द्वितीय चरण के तहत साक्षर किया जाए। योजना के जिला समन्वयक हेम चंद्र ने बताया कि जिले में 2254 निरक्षर लोग चिह्नित गए। प्रथम चरण में करीब 66 प्रतिशत को साक्षर किया गया है। डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला को दिव्यांग निरक्षरों को योजना बनाकर साक्षर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें