सेवा सप्ताह अभियान के समापन पर निर्धन बच्चों को कॉपी किताबें बांटी गई। इस दौरान पार्टी के प्रभारी विजय कपरुवाण व विधायक मुन्नी देवी शाह ने सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। मौके पर प्रमुख दर्शन दानू, समीर मिश्रा, राकेश जोशी, शीतल गड़िया, दलबीर दानू, उमेश मिश्रा, कृष्णा बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, केडी मिश्रा, गिरीश मिश्रा, नंदी कुनियाल, नंदा देवी, जीवन मिश्रा, मंजू परिहार, दीपा जोशी, गोपाल दानू, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद सोनी, सोवन खत्री, हीरा सिंह थे।