फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तेरी गेल्याणी सभी आई छै, तू काई ना आई थी रे...

Sun, 16 Nov 2025 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
गोपेश्वर। श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तेरी गेल्याणी सभी आई छै, तू काई ना आई थी रे... गढ़वाली, कुमाऊंनी, हिंदी, पंजाबी गीतों में नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गान के साथ समारोह की शुरुआत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने तेरी गेल्याणी सभी आई छै, तू काई ना आई थी रे, घुंडु मांगे की कि घांघरी पहनी, मैं तक नी आईथी रे..., ले भूजी जाला चूड़ा..., जय भोला, जय भगौती नंदा..., तू ही तू जन्नत मेरी..., मेरा जूता है जापानी..., चलें जैसे हवाएं सनन..सनन.., हम उत्तराखंडी छौं..., समलोण्यां रुमाल..., राधा तेरी चुनरी..., बेडू पाको बारमासा..., नारायणी मेरी माता भवानी... आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में ऑलओवर चैंपियन आर्यभट्ट हाउस रहा। टीम के साथ ही निबंध, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को भी नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने सम्मानित किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय के पुरातन छात्र जिला अस्पताल में तैनात सर्जन डॉ. दीपक नेगी को स्मृति चिह्न व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट, उप प्रधानाचार्य कमल सिंह राणा, नंदानगर के प्रधानाचार्य शिव सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें