फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ढाढरबगड़ में झूला पुल निर्माण के लिए निविदाएं जारी

Thu, 18 Sep 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। थराली के ढाढरबगड़ में प्राणमति नदी पर जल्द झूला पुल बनेगा। लोनिवि थराली ने नदी के ऊपर 180 मीटर लंबे झूला पुल के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं।
विज्ञापन

बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ जाने से चार से पांच गांवों के ग्रामीणों का आवागमन ठप हो जाता था। बरसात के बाद ग्रामीण नदी के ऊपर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाकर उससे आवागमन करते हैं। झूला पुल बनने से थराली के रतगांव के बुड़सोल, बूंगा, डुंग्री, गेरूड, घुंघुटी, रणकोट कुल छह से अधिक गांवों का आपस में संपर्क जुड़ जाएगा। वहीं लोनिवि विभाग के सहायक अभियंता जगदीश कुमार टम्टा ने बताया कि झूला पुल के लिए स्वीकृति मिल गई है। डिजाइन सहित अन्य प्रक्रियाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद पुल निर्माण संबंधी अन्य कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें