फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी अब चार घंटे करेंगे क्रमिक अनशन

Mon, 19 Oct 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिन से मंदिर परिसर में दे रहे धरना, मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज
विज्ञापन

बदरीनाथ। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अस्थायी कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार से कर्मचारी दो घंटे के बजाय चार घंटे तक क्रमिक अनशन करेंगे।
बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारी पिछले सात दिनों से बदरीनाथ मंदिर परिसर में प्रतिदिन दो घंटे धरना दे रहे हैं। कर्मचारी राकेश झिंक्वाण ने बताया कि वे लंबे समय से मंदिर समिति में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनकी नियमितीकरण की मांग को अनसुना किया जा रहा है। सात दिन से धरना देने के बावजूद अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी के चलते क्रमिक अनशन का समय बढ़ाकर पांच घंटे करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी के सदस्य प्रहलाद पुष्पवाण, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, केदारनाथ के प्रधान पुजारी टी गंगाधर लिंग के साथ ही बदरीनाथ पंडा पंचायत, बदरीश युवा संठन, श्रीडिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत बदरीनाथ, श्री केदार सभा के साथ ही कई धार्मिक संगठनों ने अस्थायी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें