फोटो
कर्णप्रयाग। सिमली में हुई भाजपा की विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही चुनावों के संचालन के लिए विभिन्न स्तर पर 32 समितियों का गठन किया गया। बैठक में लोक सभा संयोजक विजय कप्रवाण ने कहा कि कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनता को बताएं। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि लोक सभा चुनावों में कर्णप्रयाग विधानसभा पहले स्थान पर होगी। बैठक में विधानसभा प्रभारी नवल भट्ट ने सभी पुराने कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने की बात कही। जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने को कहा। बैठक में विस्तारक सुनील नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, गैरसैंण की प्रमुख शशि सौंरियाल, रामचंद्र गौड़, जगमोहन कठैत, कार्यसमिति सदस्य समीर मिश्रा, भुवन नौटियाल, राकेश रतूड़ी, लोकसभा मीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, लक्ष्मी जोशी, आशा डिमरी और कामिनी टम्टा आदि मौजूद थे। संवाद