फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बाहर के लिए...... घांघरिया में किशोर की तबीयत बिगड़ी, हेलिकॉप्टर से भेजा गोविंदघाट

Sat, 01 Jun 2024 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे एक किशोर की घांघरिया में अचानक तबीयत बिगड़ गई। घांघरिया चौकी के पुलिस कर्मियों ने किशोर को हेलिकॉप्टर से गोविंदघाट भिजवाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी मन्नत कालड़ा (14) पुत्र स्व. हरीदीप सिंह कालड़ा परिजनों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहा था। अचानक घांघरिया में मन्नत की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां से डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस से किशोर को हेलिकॉप्टर से भिजवाने की गुहार लगाई। इस पर घांघरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पालकी के सहारे मन्नत को हेलिपैड तक पहुंचाया। जहां से उसे परिजनों के साथ हेलिकॉप्टर से गोविंदघाट भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें