गोपेश्वर। चमोली कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी (17) पोखरी क्षेत्र के एक गांव में मिल गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को चमोली कोतवाली में एक किशोरी के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर चमोली पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना देकर किशोरी की तलाश शुरू की। पोखरी पुलिस भी तलाश में जुट गई। इस दौरान जानकारी मिली कि किशोरी पोखरी क्षेत्र के एक गांव में है। चमोली और पोखरी पुलिस की टीम गांव पहुंची और किशोरी को अपने साथ लेकर आई। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद