बैरासकुंड क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बुधवार को देर शाम बैरासकुंड के मोहन लाल का बेटा वीरेंद्र लाल (17) बैरासकुंड सड़क पर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पटवारी मालदत्त देवराड़ी मौके पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से ट्रैक्टर चालक के विरोध में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।