फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तकनीकी खराबी से 15 परिवारों के उपकरण जले, करंट से मवेशी की मौत

Thu, 21 May 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। पालिका क्षेत्र के धारीनगर में विद्युत लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण 15 परिवारों के बिजली के उपकरण जल गए जबकि करंट से झुलसने के कारण एक पशुपालक की गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे धारीनगर के बिजली ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण 15 परिवारों के विद्युत उपकरण जल गए। वहीं करंट से उर्मिला मिश्रा की गोशाला में बंधी गाय की मौत हो गई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर के इंसुलेशन में आई तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई है। पूर्व नपा अध्यक्ष मुकेश नेगी, सभासद गौरव कपूर आदि ने पीड़ित परिवारों को क्षति का मुआवजा देने की मांग की। संवाद

मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव के सैंण तोक में एक महिला के मकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार खतरे का सबब बना हुए हैं। महिला ने जन-जन की सरकार आपके द्वार, तहसील दिवस सहित शासन-प्रशासन और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी बिजली के तार नहीं हटाए गए। स्थानीय लता देवी ने बताया कि विगत तीन माह पूर्व ऊर्जा निगम ने सैंणतोक में पुराने बिजली के तारों को हटाकर बंच केबल लगाई थी लेकिन उनके मकान के ऊपर से झूल रहे पुराने बिजली के तारों को नहीं हटाया गया। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ तवरेज आलम ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें