फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फिस रेस के लिए तकनीकी कमेटी ने स्कीइंग उपकरणों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
औली में फिस रेस के लिए स्किइंग उपकरणों की जांच करते आयोजक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
औली में फरवरी में प्रस्तावित फिस रेस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी क्रम में तकनीकी कमेटी ने सोमवार को औली में स्कीइंग उपकरणों का निरीक्षण किया। कुछ उपकरणों में कमी पाई गई जिसकी रिपोर्ट पर्यटन विभाग उत्तराखंड को भेजी गई है।
विज्ञापन

औली में दो से आठ फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग और फिस रेस (फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन) की ओर से स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। प्रतियोगिता को लेकर तकनीकी कमेटी ने औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्टोर में स्कीइंग उपकरणों का निरीक्षण किया। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन चमोली के सचिव संतोष कुंवर ने बताया कि फिस गेम के लिए तकनीकी कमेटी ने उपकरणों का निरीक्षण किया जिसमें कुछ उपकरणों में कमी पाई गईं। इसकी रिपोर्ट उत्तराखंड पर्यटन विभाग और पर्यटन सचिव को भेज दी गई है। तकनीकी कमेटी में स्नोबोर्ड एसोसिएशन के विवेक पंवार, जीएमवीएन में स्कीइंग के मुख्य प्रशिक्षक किशोर डिमरी, आईटीबीपी औली से गंगा राम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें