फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चौंडली, जस्यारा और असेड़ की टीमें जीतीं

Wed, 22 Jan 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। विकासखंड के जस्यारा गांव में आयोजित जय मां कालरात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में चौंडली व जस्यारा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि नारायणबगड़ के डुंग्री गांव में आयोजित जय मां नागनी टूर्नामेंट में असेड़ की टीम जीती।
विज्ञापन

बुधवार को चूला एकादश और चौंडली के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर चौंडली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चूला की टीम 56 रन पर सिमट गई और इस तरह चौंडली टीम ने मैच जीत लिया। 46 रन और 2 विकेट लेने वाले चौंडली के लक्ष्मण मैन ऑफ द मैच चुने गए। जबकि दूसरे मैच में जस्यारा की टीम ने किमोली को हराया। वहीं नारायणबगड़ डुंग्री गांव में चल रहे जय मां नागनी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में असेड़ और चोपता की टीम विजयी रहीं। प्रदीप और अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें