फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: वॉलीबाल में दशोली, नंदानगर की टीमें बनीं विजेता

Sat, 11 Oct 2025 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर खेल मैदान में चल रही जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान गोपेश्वर में जिला स्तरीय (माध्यमिक) बालक-बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग के अंडर 14 में दशोली विजेता और कर्णप्रयाग उपविजेता रहा। अंडर 17 में दशोली विजेता, गैरसैंण उपविजेता और अंडर 19 में दशोली विजेता और कर्णप्रयाग उपविजेता रहा। बालिका के अंडर 14 वर्ग में दशोली विजेता और कर्णप्रयाग उपविजेता रहा। अंडर 17 में नंदानगर विजेता, पोखरी उपविजेता और अंडर 19 में नंदानगर विजेता और ज्योतिर्मठ उपविजेता रहा। इस अवसर पर गोपाल बिष्ट, कमल किशोर चौहान, दीपक, शैलेंद्र पंवार, अनूप रावत, भूपेंद्र भंडारी, ममता बिष्ट, सीमा कुंवर, रवि कुंवर आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो

राज्य स्तरीय खेलों के लिए रुद्रांशी चयनित
पोखरी। विकासखंड पोखरी के शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा पांचवीं की रुद्रांशी असवाल का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिला स्तर पर हुई कबड्डी व खो-खो में बेहतर प्रदर्शन पर रुद्रांशी को दोनों खेलों की टीम में चुना गया है। प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला ने रुद्रांशी को मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निकिता नेगी, हर्षवर्धन चमोला, ताजबर नेगी सहित विद्यालयों के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें