फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन क्षेत्र हल्दापानी का टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के हल्दापानी के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को प्रभावित क्षेत्र के दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए नाली बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि जल संस्थान को निकासी नालियों में बिछी पेयजल लाइनों को तत्काल बाहर करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्र में गेबियन वॉल (पत्थरों की दीवार) निर्माण कार्य भी जारी है। अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने प्रभावित क्षेत्र में तात्कालिक रूप से फिलहाल पॉलिथीन बिछाने को भी कहा, ताकि बरसात में भूस्खलन क्षेत्र में मिट्टी बहने का खतरा कम हो सके। प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। जिला प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण टीम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रवि वासवा, एनएच रुद्रप्रयाग के जेई हरीश जोशी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें