फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: महिलाओं को सिखा रहे सौंदर्यलहरी स्तोत्र का पाठ

Fri, 18 Sep 2026 04:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। नंदा अष्टमी पर ज्योतिर्मठ की ओर से अभिनव प्रयोग किया गया है। मठ में महिलाओं को आदिशंकराचार्य की ओर से रचित सौंदर्यलहरी स्तोत्र में भगवती नंदा के अद्भुत व अकल्पनीय कृपा-कटाक्ष का पाठ सिखाया जा रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के दंडी शिष्य स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरि के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम चरण में नौ महिलाओं ने सौंदर्यलहरी का विधिपूर्वक अध्ययन पूरा कर लिया है। अध्ययन पूरा कर चुकी मनोहर बाग निवासी शांति चौहान का कहना है कि इस स्तोत्र के नियमित पाठ से उन्हें मानसिक शांति की अनुभूति हो रही है। रविग्राम की सुषमा डिमरी, सुनील निवासी गीता परमार भी इस पाठ को कर प्रसन्न नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें