राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ चमोली की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक में शिक्षकों की पांच सूत्री मांगों के निराकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान मांगों के संबंध में 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के सभी शिक्षकों से उपस्थिति होने का आह्वान किया।
बीआरसी सभागार कर्णप्रयाग में जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, छठवें और सातवें वेतनमान की केंद्रीय आयोग की अनुशंसाओं की विसंगतियों को दूर कर देश में प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक समान वेतनमान लागू करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधानों को हटाते हुए प्रारंभिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण को सुनिश्चित करने आदि की मांग की। बैठक में संघ के जिला संरक्षक यदुवीर बिष्ट, कोषाध्यक्ष महिपाल चौहान, उपाध्यक्ष डा. बृजेंद्र कठैत, सुरेश चंद्र, दर्शन रावत, मोहन सिंह, श्वेता राणा, बबली सेंजवाल, चंद्रप्रभा नौटियाल, दिनेश बिष्ट, डीएस बिष्ट और करण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।