फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शिक्षक संगठन ने बायोमीट्रिक उपस्थिति पर जताया विरोध

Sat, 03 Jan 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने बायोमीट्रिक उपस्थिति की अनिवार्यता को लेकर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि कई विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन नहीं हैं और नेटवर्क की समस्याओं के कारण प्रारंभिक शिक्षा में यह व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है। एसोसिएशन ने कहा कि कोषागार के आदेश के अनुसार बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रमाण पत्र के बिना वेतन आहरण नहीं हो रहा, जिससे दिसंबर माह का वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने मांग की है कि प्रारंभिक शिक्षा को इस व्यवस्था से मुक्त रखते हुए वेतन आहरण सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, जिला मंत्री मुकेश सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह फरस्वाण, महिपाल चौहान, मोहन सिंह रावत, श्वेता रावत, पानू चौहान, जगदीप रावत, प्रेम नौटियाल और रणबीर नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें