राइंका कर्णप्रयाग में युवा क्रिकेटर अभिलाष सेमवाल का सम्मान करते शिक्षक।
- फोटो : KARNPRYAG
बंगाल टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर युवा क्रिकेटर अभिलाष सेमवाल को जीआईसी कर्णप्रयाग के शिक्षकों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य बीरपाल रावत ने कहा कि अभिलाष ने अपनी स्कूली शिक्षा इसी विद्यालय से पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों ने गर्व है। एक छोटे से कस्बे से निकले अभिलाष का उड़ीसा और बंगाल राज्यों का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर शिक्षक गोविंद तोपाल, अशोक कोठियाल, राशिसं उत्तराखंड के प्रांतीय प्रवक्ता प्रकाश सिंह, एनएस बिष्ट, रामलाल आर्य, शिशुपाल डिडोयाल, प्रकाश शाह, वीके उपाध्याय, पीएस राणा, भरत रावत, महिपाल तोमर, ज्योति पंत, अनीता डिमरी, कंचन गुप्ता, ज्योति बर्तवाल, पूजा और सीता कंडारी मौजूद रहे। संवाद