फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हड़ताल पर, सीनियर छात्रों ने संभाली कमान

Wed, 14 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप जीआईसी माणा-घिंघराण में छठवीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाते सीनियर कक्षा की छात्रा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यहां माध्यमिक विद्यालयों के राजकीय शिक्षक तीसरे दिन भी बीईओ कार्यालय परिसर में हड़ताल पर डटे रहे। हड़ताल को देखते हुए जीआईसी माणा-घिंघराण, जीजीआईसी गोपेश्वर, जीआईसी अलकापुरी, निजमुला, छिनका, पीपलकोटी, नंदप्रयाग आदि इंटर कालेजों में सीनियर छात्र-छात्राओं ने पठन-पाठन कार्य करवाया, जबकि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के बिना ही पढ़ाई की।
विज्ञापन


जीआईसी माणा-घिंघराण में बारहवीं कक्षा की रश्मि ने छठवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय पढ़ाया तो आठवीं कक्षा में बारहवीं कक्षा की रीना ने छात्रों को संस्कृत विषय पढ़ाया। ग्यारहवीं कक्षा के अरविंद कुमार ने कक्षा छह में विज्ञान की पढ़ाई कराई।

उधर, हड़ताली शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। सभा में शिक्षकों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रावत, खिलाफ सिंह गड़िया, तारेंद्र गड़िया, राज किशोर रावत, पृथ्वी सिंह रावत, लक्ष्मी नेगी, प्रमिला नेगी, आरपी सती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें