फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरकारी स्कूल में दिलाया बच्चों को प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पोखरी के शिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों ने अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले दिन शुक्रवार को 18 बच्चों के दाखिले हुए, जिसमें ज्यादा संख्या शिक्षकों और कर्मचारियों के बच्चों की है। शिक्षकों का कहना है कि उनका लक्ष्य छात्र संख्या 100 तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी में खंड शिक्षा अधिकारी जीएल शैलानी और उपखंड शिक्षा अधिकारी डा. भास्करचंद्र बेवनी के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक के शिक्षकों और विभाग के कर्मचारियों ने भरोसा जताया कि वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाएंगे। पहले दिन 18 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया, जिसमें आठ बच्चे शिक्षकों के, चार कर्मचारियों के और छह स्थानीय लोगों के हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय पोखरी इंग्लिश मीडियम है। उप खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि पहले दिन की शुरुआत अच्छी हुई है। प्रधानाध्यापक सुधांशु किमोठी कहा कि विद्यालय में सभी सुविधाएं हैं। इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र सती, प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ताजवर राणा, महामंत्री राकेश भट्ट, हरेंद्र नेगी, भूपेंद्र नेगी, आरती बगवाल, प्रमोद असवाल, हरेंद्र रावत, रमेश नेगी, दलेव सिंह, पंकज पांडे, सुधांशु किमोठी, देव सिंह राणा, धर्मेंद्र ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें