गैरसैंण। प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लंबे समय से लंबित तेरह सूत्री मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज होकर काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन के साथ आंदोलन कर रहा है। वह केंद्र के समान राज्य में शिक्षा व्यवस्था लागू करने, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पेंशन विसंगतियां दूर करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जिला मंत्री विक्रम सिंह गुसाईं और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज शाह ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। 12 मई को उपजिलाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद 18 मई को जनपद मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। पांचवें चरण में आठ जून को शिक्षक देहरादून में धरना प्रदर्शन रैली निकालते हुए सचिवालय कूच करेंगे। संवाद