फोटो
देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज सवाड़ के विज्ञान विषय के शिक्षक आरसी तिवाड़ी ने कक्षा छह के 24 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े बांटे। आरसी तिवाड़ी विगत 15 सालों से राइंका सवाड़ विद्यालय में विज्ञान विषय में शिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं। प्रधानाचार्य महेंद्र आर्य, विशन राम, सतीश ढौडियाल, बीएस रावत और लता जोशी आदि ने इस पहल की सराहना की। संवाद