फोटो-
गोपेश्वर। लंगासू के पर्यावरण प्रेमी शिक्षक मनोज सती ने ग्रामीणों को विभिन्न प्रजाति की 250 पौधे भेंट किए। हरेला कार्यक्रम के तहत वे पिछले एक पखवाड़े में लगभग 500 पौधों का वितरण कर चुके हैं। मनोज सती ने निजी नर्सरी तैयार की है। जिसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा के भूस्खलन क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने पौधरोपण किया। संवाद