फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्राओं को सिखाए लोक संगीत व नृत्य के गुर

Sat, 16 May 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संक्षिप्त खबरें
विज्ञापन

फोटो-
देवाल। पद्मश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट ने राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं को लोक संगीत और लोक नृत्य के गुर सिखाए। यह 20 दिवसीय कार्यशाला उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (भारत सरकार) के सौजन्य से आयोजित की गई है। इसका उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

कार्यशाला के छठवें दिन ल्वाणी की छात्राओं को गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक नृत्यों की पारंपरिक शैली का अभ्यास कराया गया। बिष्ट ने उन्हें लोक संगीत, लोक नृत्य और लोक कलाओं के ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना और विलुप्त हो रही लोक विधाओं का संरक्षण करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.............................................................

एबीवीपी ने चलाया सदस्यता अभियान

गैरसैंण। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थानीय इकाई ने विद्यालयी सदस्यता अभियान चलाया। पीजी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष बद्री प्रकाश के नेतृत्व में एबीवीपी की टीम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंची। वहां उन्होंने विद्यार्थियों को एबीवीपी की रीति-नीति की जानकारी दी। संगठन की मजबूती पर जोर दिया और विद्यार्थियों को प्रेरित कर उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद उनियाल, करन गौड़, दर्शन रावत, नगर मीडिया प्रभारी नरेश, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सीमा, सचिव करिश्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें