जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत हर घर नल से जल कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के 42377 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। यह कार्य एक वर्ष में पूरा होना है।
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक ली और जल कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने दोनों विभागों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देेश दिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/अधीक्षण अभियंता जल निगम महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1077 राजस्व ग्रामों में 42377 घरों को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ने का लक्ष्य है। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, परियोजना निदेशक प्रकाश रावत, ईई जल संस्थान प्रवीण कुमार सैनी, ईई जल निगम वीके जैन आदि मौजूद थे।