फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के सैलानियों ने किया तपोवन क्षेत्र का भ्रमण

Sat, 01 Oct 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के 15 सैलानियों के दल ने तपोवन क्षेत्र के लाता गांव का भ्रमण किया। सैलानियों ने महिलाओं को गांवों की रीढ़ बताया। कुंडी खोला गांव में सैलानियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और रीति-रिवाज के बारे में पूछा।
विज्ञापन


गांव की पूर्व प्रधान मुसली देवी ने सैलानियों को क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों, नकदी फसलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही हैं। दल के सदस्यों ने क्षेत्र में जनदेश स्वयंसेवी संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

स्पेन की योगा शिक्षक वाइल्टी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विविधता का भंडार है। इस मौके पर अनीता देवी, जनदेश संस्था के देवेंद्र रावत, विमला देवी, कलावती, हेमा, रघुवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें