फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाएं, ऋण वितरण में तेजी लाएं

Sat, 24 Oct 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बैंक शाखा प्रबंधकों और सहकारी समितियों के सचिवों को सहकारिता योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैंक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता सामूहिक विकास, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है। किसानों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने समिति सचिवों को दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के लक्ष्यों को नवंबर 2026 से पहले शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि बैंक का कुल जमा मार्च 2026 में 140817.18 लाख था जो सितंबर तक बढ़कर 152686.30 लाख हो गया। बैठक में सचिव एवं महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें