फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन ब्लॉकों के 34 छात्र-छात्राओं को दिए टैबलेट

Sat, 28 Mar 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में मेधावी छात्र को टेब वितरित करते बीईओ विनोद सिंह एवं अन्य। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पोखरी, गैरसैंण और कर्णप्रयाग विकासखंड के 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों को टैबलेट से ऑनलाइन क्लासेस लेकर कॅरिअर बनाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

विकासखंड सभागार में ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह मटूड़ा ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य तय कर फिर उसे हासिल करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। ईशा फाउंडेशन के उत्तराखंड निदेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 500 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया है। छात्रों को पढ़ाई मेंं बाधा न हो इसके लिए फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाले टैबलेट में पढ़ाई के ही ऐप हैं। कार्यक्रम में गैरसैंण के 14, कर्णप्रयाग के 13 और पोखरी विकासखंड के 7 बच्चों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भुवन नौटियाल, जीएस तोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें