ज्योतिर्मठ। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन के शपथ ग्रहण समारोह में ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी शामिल हुए। समारोह के बाद उन्होंने राज्यपाल और उनके परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुंदानंद गिरी ने कहा कि डॉ. राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पर ब्रह्मलीन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की कृपा रही है। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और ज्योतिर्मठ का स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की कामना की। इस दौरान अरविंदास मिश्र भी मौजूद रहे। संवाद