गंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाते स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज।
- फोटो : GOPESHWAR
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि/शिष्य स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने नंदप्रयाग के पास प्रसिद्ध गंगेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने धर्म प्रचार के साथ लोककल्याण के अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प भी लिया।
स्वामी 1008 अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि इस दिव्य स्थान गंगेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन सराहनीय है। उन्होंने 2021 में यहां पर शिव पुराण के साथ पवित्र नंदाकिनी नदी के किनारे काशी की तर्ज पर गंगा आरती का आयोजन करने की बात कही। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गंगेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार में अहम योगदान निभाने पर मंदिर के महंत माधव गिरी महाराज, योगेंद्र सिंह रावत व धार्मिक आयोजनों में अग्रणी आचार्य विजय प्रसाद पांडे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमलेश्वर मंदिर श्रीनगर के महंत आशुतोष पुरी, ब्रह्मचारी श्रवणानंद, ब्रह्मचारी रामानंद, स्वामी सदाशिव ब्रहोंद्रानंद और केशवानंद के साथ ही स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।