फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण

Sat, 25 Apr 2026 11:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। पीसी एंड पीएनडीटी सेल के तहत जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति के पदाधिकारियों ने जनपद के सरकारी और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों में अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। चमोली जिले में मौजूदा समय में आठ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं जबकि 18 केंद्रों में अहर्ता पूरी न होने से वे लंबे समय से बंद चल रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्णा, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, हिमाद संस्था के सचिव उमाशंकर बिष्ट और समिति के जिला समन्वयक संदीप कंडारी ने सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में टीम ने पाया कि दस्तावेजों का रखरखाव संतोषजनक नहीं है, जिस पर अधिकारियों ने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें