फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण, सैंपल लिए

Mon, 15 Jan 2024 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली/देवाल। सोमवार को औषधि निरीक्षक चमोली चंद्रप्रकाश नेगी ने देवाल और थराली बाजार के कई मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई दवाइयों के सैंपल लिए और सील कर जांच के लिए भेजा। उन्होंने दवा विक्रेताओं को एमआरपी से अधिक दामों पर दवाई न बेचने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सफाई रखने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि शेड्यूल एच, नारकोटिक्स और अन्य दवाइयों का रजिस्टर मेंटेंन करें। कहा कि मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं देवाल में उन्होंने दवाओं के रखरखाव, लाइसेंस व अन्य कागजातों की गहनता से जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें