गौचर। नगर जनहित के कार्यों को करने के लिए स्वतंत्र जनकल्याण सेवा मंच का गठन किया गया। लक्ष्मी प्रसाद खाली की अध्यक्षता में मंच का गठन किया गया जिसमें निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को अध्यक्ष, कुशाल सिंह नेगी को महासचिव, विमला कोहली को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर गोविंद विष्ट, अर्जुन नेगी, मनीष चौहान, प्रेम नेगी, सुनील शाह, मनीष कोहली और गिरीश शाह आदि मौजूद थे। संवाद