राजीव गांधी 16 वर्षीय बालक-बालिका ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को सिमली में शुरू हुई। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में सिमली, सेेनू, बसक्वाली, डिम्मर और स्वर्का के बच्चों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख राधा देवी ने रिबन काट कर किया।
सिमली के जगद्गुरु शंकराचार्य चिल्ड्रन एकेडमी परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर दौड़ में सुनील-आंचल प्रथम, अभिषेक-जानकी द्वितीय और जतिन-रितिका द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रफुल्ल-प्रियंका प्रथम, योगेश-प्रिया द्वितीय और सुनील-गायत्री तृतीय रहे।
200 मीटर में अभिषेक-आंचल, योगेंद्र-प्रियंका, जतिन-गायत्री ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ वर्ग में योगेश-प्रिया प्रथम, संदीप-यशोदा द्वितीय और आदर्श-आंचल तृतीय रहे। बैडमिंटन में बसक्वाली और डिम्मर प्रथम, बणगांव और भटोली द्वितीय रहा।
खो-खो में सिमली-सेनू और डिम्मर-सिमली ने कमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में डिम्मर-सेनू प्रथम और बसक्वाली-सिमली द्वितीय आया। एकेडमी के प्रबंधक सीपी गोदियाल और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत ने दिशा निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुईं।
निर्णायक की भूमिका में व्यायाम शिक्षक भरत सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, हरीश सेमवाल, हर्षपति केडियाल, एसएल आर्य, बीएन डिमरी, डिम्मर की प्रधान सरोजनी और सिमली की सतेश्वरी देवी, मुनाल गोदियाल और सीता देवी आदि मौजूद थे।