कर्णप्रयाग। ब्लॉक के पुडियाणी गांव के रामजी ताल स्थित श्रीराम मंदिर में चौंडली, ज़ाख, नौटी, छांतोली, कनोठ और नौटी से आए राम भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ, कीर्तन भजन और हनुमान चालीसा का वाचन किया। बांझ बुरांस और काफल के वृक्षों के घनघोर जंगल के बीच स्थित श्रीराम का प्राचीन मंदिर और ताल स्थित हैं। यहां श्रीराम के जयकारों और कीर्तन भजन गाए गए। कार्यक्रम में बीकेटीसी के पूर्व सदस्य अरुण मैठाणी, देवेंद्र नेगी, चौंडली दुर्लभ सिंह, शिव सिंह, पवन नेगी, सोबन सिंह, बीरेंद्र सिंह, सलोनी, रुचिका, प्रतिभा, सरोजनी देवी, शांति देवी आदि थे। संवाद