फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, टीम नहीं पहुंची, धरने पर परिवार के साथ बैठा पति

Tue, 21 Jul 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा घंटे तक लगा जाम, लेटाल गांव में एंबुलेंस में गर्भवती की मौत का मामला
विज्ञापन

एसडीएम ने खुलवाया जाम, दो बजे पहुंची टीम तब दर्ज हुए बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। लेटाल गांव में एंबुलेंस में गर्भवती की मौत के मामले में न्याय न मिलने से नाराज पीड़ित परिवार मंगलवार को थराली मोटर पुल पर धरने पर बैठ गया। मृतका के पति नरेंद्र कुमार बुजुर्ग मां और दो मासूम बच्चों के साथ सड़क पर बैठ गए जिससे करीब आधे घंटे तक थराली मोटर मार्ग बाधित रहा। उन्होंने कहा कि मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था लेकिन टीम नहीं पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जांच खुलवाया।
विगत 29 जून को लेटाल गांव की गर्भवती सरिता देवी (36) को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी थराली लाया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे कर्णप्रयाग रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस में सरिता और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी। मगर घटना के तीन सप्ताह बाद भी दोषियों पर कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश है। ऐसे में मंगलवार को मृतका का पति नरेंद्र कुमार, बुजुर्ग मां और दो बच्चों (14 और 10 वर्ष) के साथ थराली मोटर पुल पर धरने पर बैठ गए। नरेंद्र कुमार का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को फोन कर सीएचसी थराली बुलाया था। मंगलवार सुबह जब वे परिवार के साथ पहुंचे तो टीम नदारद थी। फोन करने पर भी उन्हें गुमराह किया जाता रहा जिससे तंग आकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस दौरान करीब आधे घंटे तक मोटर मार्ग बाधित रहा। उपजिलाधिकारी और पुलिस के सहयोग से सभी को उठाकर तहसील परिसर में ले जाया गया। बाद में जांच टीम पहुंची और परिवारजनों के बयान दर्ज किए गए। उपजिलाधिकारी यशवीर रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच टीम करीब दो बजे अस्पताल पहुंची जिसके बाद सभी परिवारजनों के बयान लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन जोन में फंसी मरीज को एसडीआरएफ ने पहुंचाया अस्पताल
फाटा। सोनप्रयाग के मुनकटिया स्लाइड जोन में सोमवार देर रात भूस्खलन से मार्ग बंद होने के कारण 108 एंबुलेंस में सवार एक महिला मरीज बीच रास्ते में फंस गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित निकालकर दूसरी ओर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उसे सोनप्रयाग अस्पताल भेजा गया। एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने भूस्खलन जोन का आकलन करने के बाद महिला मरीज को स्ट्रेचर से सुरक्षित पैदल मार्ग से दूसरी ओर पहुंचाया। इसके बाद मरीज को दूसरी 108 एंबुलेंस में शिफ्ट कर सोनप्रयाग अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें