गोपेश्वर। गोपीनाथ मंदिर के समीप स्थित प्राचीन वैतरणी कुंड के आसपास स्वच्छता को लेकर नगर पालिका परिषद ने गंभीरता दिखाई है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि वैतरणी कुंड प्राचीन और धार्मिक मान्यता से जुड़ा हुआ है। इस कुंड के संरक्षण के साथ ही इसकी स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पालिका की ओर से कुंड के समीप स्थित पुराने शौचालय को तोड़कर यहां 10 सीटर नए सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस पर जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। संवाद