फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अचानक बढ़े यात्री वाहन, दो किमी तक लगा जाम

Tue, 10 Nov 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ में अंतिम चरण में चल रही यात्रा, बढ़ी यात्रियों की संख्या
- ज्योतिर्मठ में मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग के बीच लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा पर अचानक भीड़ बढ़ने से ज्योतिर्मठ में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहनों की भीड़ और दोनों तरफ से वाहन छोड़ने से दो किमी तक जाम लग गया। यात्रियों को घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बदरीनाथ की यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लग गई थी। दीपावली के दौरान धाम में तीन हजार के आस-पास यात्री पहुंचने लगे। इसके चलते ज्योतिर्मठ और मारवाड़ी के बीच बनाया गया वन वे सिस्टम भी बंद कर दिया गया। वहीं मंगलवार को अचानक से धाम में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने लग गई। ऐसे में विष्णुप्रयाग और मारवाड़ी पुल के बीच दोनों तरफ से वाहन छोड़ने से जाम लग गया। दोनों तरफ करीब दो किमी लंबा जाम लगा रहा। देर शाम तक यात्री जाम खुलने का इंतजार करते रहे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने में अब एक सप्ताह का ही समय शेष है, ऐसे में अधिक से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस भी जाम खुलवाने में जुटी रही लेकिन वाहनों की अधिक संख्या और सड़क संकरी होने के कारण जाम खुलवाने में पुलिस को भी पसीने छूट गए। देर शाम तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें