फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुबेर सोसाइटी ने बच्चों संग मनाई दिवाली

Fri, 06 Nov 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। सुबेर सोसाइटी गैरसैंण की ओर से क्षेत्र में रह रहे जरूरतमंद बच्चों के साथ दिवाली उत्सव मनाया। उन्होंने सभी बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें उपहार भेंट किए। सुबेर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन प्रकाश ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य त्योहार के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाना है। इस मौके पर सचिव सुनील कुमार, सदस्य बबीता पंवार, कु आशा , कविता, योगेश राज, ऋषभ कुमार, खीम सिंह सुरेंद्र लाल, मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फोटो
एसजीआरआर में धूमधाम से मना दीपोत्सव
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। क्षेत्र के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कर्णप्रयाग शाखा में विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत किया। साथ ही रंगोली व दीप सज्जा से परिसर को रोशन किया। वहीं एसजीआरआर पब्लिक स्कूल आदिबदरी में दीया मेकिंग, कैंडल डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिताओं की धूम रही। रंगोली में आर्यभट्ट हाउस ने प्रथम और रमन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बीबी डोभाल एवं सिद्धार्थ नेगी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य योगिता पंवार, सत्या सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें