फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का महत्व बताया

Mon, 19 Jan 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। यातायात पुलिस की ओर से केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों और उनके महत्व के बारे में अवगत कराया गया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने पहाड़ी क्षेत्र की परीस्थितियों के अनुरूप सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कहा, पहाड़ों में सड़क संकरी, ढलान वाली, मोड़दार होती हैं, छोटी सी लापरवाही यहां बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।यातायात नियम जीवन रक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के लिए भी प्रेरित करते हुए उन्हें गोल्डन आवर का महत्व भी समझाया। इस दौरान उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल जोगेंद्र व नीरज भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें