फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं को हस्तलेखन की बारीकियां सिखाईं

Tue, 30 Jun 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गौचर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हो गया। इस शिविर में राजकीय जूनियर हाईस्कूल करुली बागेश्वर के कक्षा सात और आठ के छह बच्चों ने प्रशिक्षकों की भूमिका निभाई। उन्होंने डायट प्रशिक्षुओं और स्थानीय छात्र-छात्राओं को हस्तलेखन की बारीकियां सिखाईं। लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत की पहल पर आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य बच्चों के हस्तलेखन में सुधार लाना और उनके लेख कौशल को विकसित करना था। प्राध्यापक नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि मोबाइल फोन के बढ़ते उपयोग से हस्तलेखन खराब हो रहा है। इसमें लेख कौशल को विकसित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी ध्यान दिया गया। समन्वयक डॉ. कमलेश कुमार मिश्र, दीक्षित, योगेश, बबलू बिष्ट, दीक्षा, लता और भूमिका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें