फोटो
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी के इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने चांदपुर गढ़ी और आदिबदरी का शैक्षिक भ्रमण किया। साथ ही इन क्षेत्रों के ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी भी ली। इतिहास विभागाध्यक्ष और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार जुयाल के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया और इन ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी ली। बताया कि आदिबदरी नागर शैली के सर्वाेत्तम उदाहरणों में से एक है। चांदपुर गढ़ी गढ़वाल के गौरवशाली इतिहास को बयां करता है। इस अवसर पर अमन गुसाईं, दीया, खुशी, प्रिया, रिया सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। संवाद