ज्योतिर्मठ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जयकार के नारों से नगर की सड़कें गुंजायमान हो उठी।
नगर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तपोवन टैक्सी स्टैंड से मारवाड़ी चौक तक तिरंगा रैली निकाली। रैली में ज्योति विद्यालय, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी, देवभूमि पब्लिक स्कूल, एमजी विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, माधव आश्रम, विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। वहीं इस तिरंग यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। रैली में बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सुभाष डिमरी, ठाकुर सिंह राणा, सुषमा डिमरी, रंजना शर्मा, विजया रावत आदि मौजूद रहे। संवाद