फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्र-छात्राओं ने ली स्वच्छता की शपथ

Tue, 18 Mar 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय में 16 मार्च से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के नमामि गंगे के नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 19 मार्च को स्लोगन प्रतियोगिता, 20 को निबंध, 21 को चित्रकला/ चार्ट, 22 को रंगोली, 24 मार्च को कविता प्रतियोगिता होगी। साथ ही नमामि गंगे कार्यक्रमों पर भाषण प्रतियोगिता, स्वच्छता रैली, समूह नृत्य प्रतियोगिता, जल संरक्षण अवलोकन के लिए भ्रमण कार्यक्रम आदि भी किए जाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मदन लाल शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें