फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छात्रों का डीएसओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु न करने पर गुस्साए
डीएसी की बाध्यता समाप्त करने और 25 दिन बाद ही सिलिंडर देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रसोई गैस की किल्लत पर छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे युवा-युवतियों को सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में होटलों में खाना खाना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से भेंटकर ज्ञापन सौंपा और डीएसी की बाध्यता समाप्त करने और 25 दिन बाद उपभोक्ताओं को शीघ्र सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे छात्र यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में जिला पूर्ति विभाग परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में छात्रों ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस वितरण का रोस्टर पटरी से उतर गया है। डीएसी की बाध्यता होने के कारण लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिले में कई जगहों पर संचार की सुविधा नहीं है जिससे बुकिंग नहीं हो पा रही है। पूर्ति विभाग एवं संबंधित गैस एजेंसियों की ओर से अब तक ऐसा कोई रोस्टर जारी नहीं किया गया है जिससे लोगों को यह जानकारी मिल सके कि किस क्षेत्र में कब गैस वितरण किया जाएगा। छात्रों ने जिलाधिकारी से भेंटकर हर क्षेत्र में गैस वितरण की तिथि एवं स्थान की पूर्व सूचना सार्वजनिक करने, संबंधित अधिकारियों व गैस एजेंसियों को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश देने, ग्रामीण क्षेत्रों में समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर किशन बर्त्वाल, पंकज, सुनील, अनिल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें