बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली निकाली। जीजीआईसी कर्णप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने विद्यालय से अपर बाजार, मुख्य बाजार और देवतोली आदि स्थानों पर बेटी है तू बोझ नहीं, नारी है तू लोभ नहीं, बेटी पढ़ेगी तो बढ़ेगी भावी पीढ़ी... आदि स्लोगनों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी टीएस असवाल, तहसीलदार सोहन सिंह रागड़, मुन्नी रावत सहित विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं नारायणबगड़ में बाल विकास परियोजना की ओर से संचालित जन-जागरूकता अभियान में जीआईसी, जीजीआईसी नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बैनर-पोस्टरों के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर शकुंतला टम्टा सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।