फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
जाआईसी देवाल मे आयोजित एनएसएस शिविर मे जन-जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं और पुलिस के जवान? - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
देवाल में राइंका के छात्र-छात्राओं ने रविवार को अठ्ठू गांव से देवाल बाजार तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व देवाल क्षेत्र को पॉलीथीन मुक्त करने की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी प्रताप रावत ने बताया शिविर में 50 स्वयं सेवक प्रशिक्षण ले रहे है। स्वयं-सेवकों के द्वारा गांव के पैदल मार्ग की मरम्म्त व गांव की सफाई की गयी। देवाल के चौकी प्रभारी जगमोहन परिहार सहित विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। वहीं, राइंका आदिबदरी का ग्राम सुगढ में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि नवीन खंडूड़ी ने कहा कि सेवा व शिक्षा मानव को सुख-समृद्धि देते हैं। इस मौके पर नरेंद्र चाकर, बिंदी लाल, डीएस बिष्ट, पंचम नेगी, दौलत नेगी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें